बहनों को लखपति बनाने के लिए शिवराज शुरू करेंगे अभियान
प्रदेश में बहनों को लखपति बनाने का अभियान चलाउंगा, और मेरे जीवन का उदेश्य है कि बहनों को हर हाल में आर्थिक स्वावलंबन दिलाना ही मेरा लक्ष्य है। यह कहना है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का।

भोपाल। प्रदेश में बहनों को लखपति बनाने का अभियान चलाउंगा, और मेरे जीवन का उदेश्य है कि बहनों को हर हाल में आर्थिक स्वावलंबन दिलाना ही मेरा लक्ष्य है। यह कहना है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। उनका कहना है कि – आज ‘लाड़ली बहना दिवस’ है। उन्होंने कहा कि आज 10 तारीख है और ये दिन महिलाओं के खाते में 1250 रूपये आने का दिन है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण उनके जीवन का मिशन है। वहीं शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहनें ‘लखपति बहनें’ बनें, अब वो इस अभियान में जुटेंगे।
‘लाड़ली बहनों को लखपति बनाने के अभियान मे जुटूंगा’
प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘लाड़ली बहनों, आज 10 तारीख है। आपके आत्मसम्मान, खुशियों और सपनों के लिए जो किस्त आपके खाते में आती है, वो आज एक बार फिर आपके खातों में डाली जाएगी। मेरी बहनों के जीवन में खुशियों का सूरज हमेशा चमकता रहे, यही कामना है और इसके लिए मैं जीवन पर्यंत प्रयास करता रहूँगा। महिला सशक्तिकरण मेरे जीवन का मिशन है। अब लाड़ली बहनें, लखपति बनें, इस अभियान में जुटूंगा। मेरी सभी बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’