शाह के दौरे के बाद बढ़ा प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा के बड़े नेता अमित शाह एक िदन प्रदेश के दौरे पर आये थे। उन्होंने तीन क्षेत्रों का दौरा करके कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर दिया।

सुरेश शर्मा, भोपाल। केन्द्रीय गृहमंत्री और भाजपा के बड़े नेता अमित शाह एक िदन प्रदेश के दौरे पर आये थे। उन्होंने तीन क्षेत्रों का दौरा करके कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर दिया। लोकसभा चुनाव के लिहाज से यह दौर मील का पत्थर सिद्ध हो सकेगा। इस बार प्रदेश से भाजपा सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। शाह ने प्रदेश के नेताओं के बीच के समीकरण भी साधने का प्रयास किया है। अमित शाह ग्वालियर आये थे। उन्होंने वहां के कलस्टर पर जीत के समीकरण देखे। जिन क्षेत्रों में कमजोरी दिखी वहां पर अन्य दलों के प्रभावशाली और निराश नेताओं को पार्टी में लेने का फरमान सुना दिया। भाजपा ने प्रदेश में एक सेल बनाकर दलबदल के लिए काम शुरू पहले से ही किया हुआ है। अब उसमें और तेजी की संभावना देखी जा सकती है।

खजुराहो में शाह ने यह संदेश दे दिया कि यह सीट सपा को लेकर प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसके बाद अगला चरण भोपाल रहा। जहां प्रबुद्धजनों के साथ उन्होंने सार्थक संवाद किया। शाह ने अपील की कि आप केवल वोटर नहीं जनमानस भी आप तैयार करते हैं इसलिए भाजपा को इस बार 29वीं सीट देने का प्रयास भी कर लीजिए। ऐसा करना देश के भविष्य निर्धारण में बड़ा सहायक होगा। शाह ने भाजपा की 2047 की योजना को विस्तारपूर्वक रखा। यह पहला अवसर था जब कोई बड़ा नेता देश को किस दिशा में ले जाना है इसका रोडमैप चुनाव से पहले रखता हुआ दिखाई दिया।

चुनाव धर्म के आधार पर भाजपा लड़ती है इस सवाल का इन आयोजनों से खुद-ब-खुद मिल जाता है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश ने किस दिशा में कदम बढ़ाये हैं और उनके परिणाम कितने सार्थक हुए हैं यह अब समझने का काम मतदाता का है। देश की सरकार को किस प्रकार का होना चािहए यह भी मतदाता के समझने का समय है। इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है और एक-एक सीट महत्वपूर्ण है।

शिवराज को साध गये शाह

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर भी एक व्यापक संदेश देकर गये हैं। उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों के आयोजन में शिवराज को मंच पर आमंत्रित करवा लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शिवराज जहां बैठे थे वहां गये और उनसे मंच पर चलने का आग्रह किया। हालांकि मंच पर भाषण अमित शाह का ही प्रमुख रूप से हुआ। यह संदेश चला गया कि शिवराज का प्रदेश में अभी उपयोग करने का इरादा केंद्रीय नेतृत्व का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button