शिवराज, सिंधिया, वीडी और नरोत्तम लड़ेंगे लोकसभा चुनाव केन्द्रीय नेतृत्व का निर्णय

मध्यप्रदेश भाजपा के मिशन 29 को पूरा करने के लिए पार्टी ने तय किया है कि बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा जाये। इसके लिए यह जानकारी मिल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा ने मैदान में उतारा जा सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा को भी लोकसभा के लिए मैदान में उतारा जा सकता है। कुछ नामों का निर्णय लिया जा चुका है। आधे सांसदों का टिकिट बदले जाने की संभावना है।

विशेष प्रतिनिधि,  भाेपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश भाजपा के मिशन 29 को पूरा करने के लिए पार्टी ने तय किया है कि बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा जाये। इसके लिए यह जानकारी मिल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा ने मैदान में उतारा जा सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा को भी लोकसभा के लिए मैदान में उतारा जा सकता है। कुछ नामों का निर्णय लिया जा चुका है। आधे सांसदों का टिकिट बदले जाने की संभावना है।

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत पक्की करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। इसके तहत खास नेताओं को मैदान में उतारा जा रहा है। प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा से मैदान में उतारने की बात कही थी लेकिन शिवराज को उनके पुराने लोकसभा क्षेत्र विदिशा से ही मैदान में उतारने का निर्णय हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा अबकी बार खजुराहो के स्थान पर भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। साध्वी प्रज्ञा सिंह का टिकिट काटा जा रहा है। उन्हें 2019 में विशेष संदेश देने के लिए मैदान में दिग्विजय सिंह के सामने उतारा था। वह काम पूरा हो गया।

विधानसभा का चुनाव हारने के बाद से ही इस बात की चर्चा रही है कि डा. नरोत्तम मिश्रा को लोकसभा लड़ाया जा सकता है। उन्होंने खुद भी इस बारे में संकेत दिये थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. मिश्रा को मुरैना से टिकिट दिया जा सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके पुराने क्षेत्र गुना से ही मैदान में उतारने का निर्णय हुआ है। इन सहित अन्य कुछ नामों की घोषणा जल्द ही किये जाने की चर्चा भी चल रही है।

कुछ सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़वाया गया था। अब उनके स्थान पर नये नामों का विचार चल रहा है। इसके अलावा कुछ सांसदों के टिकिट काटे जाने की चर्चा भी चल रही है। मंडला, सतना और मंदसौर सहित आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में नये प्रत्याशी दिये जाने पर विचार चल रहा है। परिस्थितियां जल्द सामने आने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button