मोहन यादव का कड़ा एक्शन शाजापुर कलेक्टर को हटाया
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नायक फिल्म के किरदार की भांति सच को सच कहने और गलत के प्रति एक्शन लेने की ताकत है यह बता रहे हैं। एक ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने के कारण शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटा दिया गया है। कलेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था अगले दिन से उनकी कलेक्टरी छीन की नसीहत भी दे दी। सरकार ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं। जिस आदेश में किशोर कन्याल को शाजापुर से हटाकर मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है उसी आदेश में नरसिंहपुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना 2014 बैच को शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है।

विशेष प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नायक फिल्म के किरदार की भांति सच को सच कहने और गलत के प्रति एक्शन लेने की ताकत है यह बता रहे हैं। एक ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने के कारण शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटा दिया गया है। कलेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था अगले दिन से उनकी कलेक्टरी छीन की नसीहत भी दे दी। सरकार ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं। जिस आदेश में किशोर कन्याल को शाजापुर से हटाकर मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है उसी आदेश में नरसिंहपुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना 2014 बैच को शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है।
शाजापुर जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वे हडताल से उपजी स्थितियों पर बैठक ले रहे थे तभी किसी ट्रक आरपरेटर की बात पर कलेक्टर साहब गुस्सा हो गये। उन्होंने उसे धमकाते हुए कह दिया कि आपकी औकात क्या है? ड्राइवर का जवाब सुनकर सभी भौच्चक रह गये। ड्राइवर ने बोला कि यही तो बात है कि हमारी कोई औकात नहीं है। हम तो हाथ जोडक़र अपनी बात कहते हैं। इस वीडियों की धमक प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भी सुनाई दे गई। उन्होंने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और कलेक्टर को हटाते हुए अधिकारियों को बड़ी बड़ी नसीहत दे दी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह गरीबों की सरकार है। मैं भी एक मजदूर परिवार का बेटा हूं। हमारी सरकार ऐसी भाषा न तो सुन सकती है सहन करना तो दूर की बात है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के काम कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सीख दी कि वे भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें। इसके बाद शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को वहां से हटा दिया गया है।